फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Just four days left for admission, 50 percent seats in graduation still vacant

Mau News: प्रवेश के लिए बस चार दिन बाकी, स्नातक में 50 प्रतिशत सीटें अभी भी खाली

Thu, 04 Jul 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Just four days left for admission, 50 percent seats in graduation still vacant
मऊ। जिले के सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त कॉलेजों में शिक्षा सत्र आठ जुलाई से शुरू हो रहा है। स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए बस चार दिन ही बाकी रह गए हैं। लेकिन अभी भी 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं। 50 फीसदी सीटें ही भर पाई हैं। वित्तविहीन कॉलेजों में भी स्थिति ठीक नहीं है। इससे कॉलेज प्रशासन की ओर से सीटों को भरने में जोर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में दो राजकीय, चार सहायता प्राप्त सहित 150 से अधिक मान्यता प्राप्त कॉलेज हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए समय सीमा सात जुलाई निर्धारित है, लेकिन अभी तक राजकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 50 प्रतिशत सीटें नहीं भर पाई हैं। जबकि स्नातक तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी न होने से एमए में एडमिशन नाम मात्र के ही हुए हैं। मान्यता प्राप्त कॉलेजों के संचालक भी चिंतित हैं। डीसीएसके पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 1100 सीटों की तुलना में 530 सीटों पर प्रवेश हुआ है। बीएससी बायो में 130 सीटें फुल हो चुकी हैं। बीएससी गणित में 130 सीटों के सापेक्ष 20 सीटों पर ही प्रवेश हो पाया है। बीकॉम में 300 सीटों की तुलना में 65 सीटों पर प्रवेश हुआ है। इसी तरह रतनपुरा स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज भुड़सुड़ी में 160 सीटों की तुलना में 50 प्रतिशत सीटें भी नहीं भर पाई हैं। इसी तरह राजकीय महिला कॉलेज बगलीपिजड़ा में 360 सीटों की तुलना में 90 सीटें ही भर पाई हैं। सर्वेदय पीजी कॉलेज घोसी में बीएससी एजी में 120 सीटों की तुलना में 30, बीए में 650 सीटों में से 30 सीटों पर ही एडमिशन हो पाया है। अन्य कॉलेजों में भी यही स्थिति है। इस संबंध में डीसीएसके पीजी कॉलेज के प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. चंद्रप्रकाश राय का कहना है कि सभी सीटों पर एडमिशन का प्रयास जारी है। महाविद्यालय में आठ जुलाई से पठन पाठन शुरू हो जाएगा। मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निर्मला सिंह का कहना है कि एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज खुलने पर ही वास्तविक आंकड़ा पता चल सकता है। सर्वोदय पीजी कालेज की प्राचार्य डॉ. वंदना पांडेय का कहना है कि महाविद्यालय में शत प्रतिशत सीटों पर एडमिशन करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेज की 19 प्रतिशत सीटों पर हुआ एडमिशन

मुहम्मदाबादगोहना। कस्बा स्थित संत गणिनाथ राजकीय कॉलेज में बीए कला वर्ग में 554 सीटें हैं, अभी तक 130 सीटों पर ही एडमिशन हो पाया है। जबकि 400 आवेदन आए हैं। बीएससी गणित, बीएससी बायो में 260 में से अभी तक 30 सीटों पर ही एडमिशन हुआ है। संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हुरतलत ने बताया कि एडमिशन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed