फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Junk food is ruining your health due to taste

Mau News: स्वाद के चक्कर में जंक फूड से बिगड़ रही सेहत

Tue, 10 Feb 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Junk food is ruining your health due to taste
नगर के एक निजी स्कूल में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें योग पतंजलि ग्राम हरिद्वार के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नागेंद्र नीरज ने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य के संबंध में संवाद किया।
विज्ञापन

डॉ. नागेंद्र नीरज ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर बल देते हुए पोषण युक्त एवं प्राकृतिक आहार के महत्व को विस्तार से समझाया।
विज्ञापन

कहा कि भागदौड़ भरी जीवनशैली में युवा वर्ग जंक फूड और अनियमित दिनचर्या का शिकार हो रहा है, जिसका सीधा प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ता है। कहा कि गाजर आंखों की रोशनी बढ़ाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालक आयरन, कैल्शियम और विभिन्न विटामिन से भरपूर होने के कारण शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने, हड्डियों को मजबूत करने, रक्त की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विद्यार्थियों को नियमित योग, प्राणायाम, व्यायाम एवं संतुलित खान-पान अपनाने का आग्रह करते हुए नशामुक्त एवं तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मुरलीधर यादव, गिरिधर यादव, बृज मोहन, दिनेश सिंह सहित विद्यालय के अध्यापकगण, विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed