फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jung-Jung lived my brother ...

जुग-जुग जीएं मोरे भैया...

Tue, 01 Nov 2016 11:04 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Tue, 01 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Jung-Jung lived my brother ...
नगर क्षेत्र के बंधा रोड़ पर भैयादूज पर गोबर्धन पूजा में पूजन अर्चन व्रती युवतियां और महिलाएं।
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गोवर्धन पूजा तथा भइया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाई की मंगल कामना को लेकर बहनों ने व्रत रखा और भगवान गणपति की पूजा की। भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर बहनों ने उनके लंबी उम्र की मंगल कामना की। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार दिए। भइया दूज का पर्व भाइयों और बहनों के लिए सद्भावना बढ़ाने का दिन कहा जाता है।
विज्ञापन


दीपावली के पर्व के बाद से ही बहनें इस पर्व की तैयारी मे जुट गई थीं। मंगलवार की सुबह ही बहनें स्नान कर निर्जला व्रत रखकर और भगवान गणेश की पूूजा कर भाइयों के लंबी उम्र की कामना भी की। साथ ही उनके आजीवन स्वस्थ रहने की प्रार्थना की। भाइयों ने भी उनके रक्षा का संकल्प किया। इस दौरान अपूर्व उत्साह देखा गया। भाई को माथे पर टीका लगाकर आरती भी उतारी और उनका मुंह मीठा कराया। 
विज्ञापन

किवदंती के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजभूमि के लोगों से गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए कहा था।

भगवान इंद्र ने किसी बात से क्रुद्ध होकर व्रजवासियों पर कहर ढाना शुरू कर दिया था, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर उनकी रक्षा की थी। तभी से गोवर्धन पूजा शुरू हो गई। इसी मान्यता के तहत सोमवार को नगर के भीटी, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, ब्राह्मणटोला सहित दर्जनों मुहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने विधिविधान पूर्वक गोवर्धन पूजा की। साथ ही विभिन्न प्रकार के पकवान भी बनाए। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के नगवा, बीबीपुर, गाढ़ा, रतनपुरा, मुबारकपुर, धर्मागतपुर, गुलौरी, जोगापुर, दतौड़ा, खोहिया सहित विभिन्न इलाकों में गोवर्धन पूजा तथा भइया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पिपरीडीह, भार, रैकवार डीह, सुअराबोझ, पिपरी खरगजेपुर सहित दर्जनों गांवों में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने गोलाकार आकृति बनाकर कथा सुनी। रानीपुर संवाददाता के अनुुसार क्षेत्र के खुरहट, धर्मसीपुर, रानीपुर, काझा, पलिगढ़, ब्राह्मणपुरा, अकबरपुर सहित विभिन्न इलाकों में गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मझवारा / सरसेना संवाददाता के अनुसार गोवर्धन पूजा तथा  भैया दूज का पर्व श्रद्धापूर्ण ढंग से मनाया गया।

बहनों ने व्रत रख कर भाइयों के लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर भाइयों ने बहनों को उपहार भी दिए। भैया दूज को मनाने के लिए घरों में साफ सफाई कर के गाय के गोबर से घर के फश की पुताई की गई। बहनों ने व्रत रखा, पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद देर शाम भाइयों को भोजन कराने के बाद पारण किया। नदवासराय संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गोवर्धन पूजा धूमधाम के साथ मनाया गया।


दोहरीघाट। क्षेत्र के कसबे से लेकर ग्रामीणांचलों में महिलाओं ने   भैयादूज व गोवर्धन पूजा परंपरागत तरीके से किया। महिलाओं ने वहीं बहनों ने भइयादूज के अवसर पर भाइयों को विभिन्न प्रकार का व्यंजन बनाकर खिलाया ।ऐसी मान्यता है कि इस दिन वहनं के हाथ भाइयो को खाना खिलाने पर भाईयों की उम्र लम्बी होती है। इस दिन  गोंठा-दोहरीघाट, श्रुतिधर, धनौली समेत हर गाँवों में गोवर्धन पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed