फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Job opportunities for youth in Israel, Japan and Germany

Mau News: इस्राइल, जापान और जर्मनी में युवाओं को नौकरी का मौका

Mon, 20 Jan 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Job opportunities for youth in Israel, Japan and Germany
मऊ। विदेशों में जाकर नौकरी की इच्छा रखने वाले जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नर्सिंग की डिग्री और डिप्लोमा हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए तीन देशों ने यह अवसर दिया है।
विज्ञापन

इसके लिए युवाओं को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। जिले में नर्सिंग कोर्स करने वाले छात्र-छात्राओं को इस्राइल, जापान और जर्मनी में नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए युवाओं को सेवायोजन पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in/ पर 31 जनवरी तक पंजीकरण कराना होगा। सेवायोजन विभाग की तरफ से रोजगार मुहैया कराए के लिए समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। जिले में लगभग 43668 बेरोजगार विभाग में पंजीकृत हैं। एक अप्रैल से दिसंबर 2024 तक 51 रोजगार मेले के माध्यम से 4881 युवाओं को रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग, एएनएम, जीएनएम कोर्स करने वाले छात्र छात्राओं को काम करने का मौका मिलेगा। सरकार का तीनों देशों की सरकार से हुए अनुबंध के तहत नर्सिंग कोर्स करने वाले युवाओं को इन देशों में रोजगार के लिए भेजा जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि नर्सिंग कोर्स करने वालों को इस्राइल में लगभग एक लाख 31 हजार 818 रुपये वेतन प्रति माह दिया जाएगा। यहां आयु सीमा 25 से 45 वर्ष तक है।

कम से कम तीन वर्ष की वैधता का पासपोर्ट, संबंधित ट्रेड में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव जरूरी है। इस्राइल में पूर्व में कार्य न किया हो। जर्मनी में लगभग दो लाख 29 हजार 925 रुपये प्रति माह वेतन और आयु सीमा 24 से 40 वर्ष तक कम से कम तीन वर्ष की वैधता का पासपोर्ट और संबंधित ट्रेड में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed