फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jewelry including eight thousand cash stolen

आठ हजार नगदी सहित दो लाख के गहने चोरी

Tue, 13 Aug 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Jewelry including eight thousand cash stolen
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के कमथरी गांव में केशव चौहान के घर में घुसे चोरों ने आठ हजार रुपये नगदी और करीब दो लाख के गहने चुरा लिए। गृहस्वामी को घटना की जानकारी सुबह हुई। पुलिस चोरी की घटना को संदिग्ध बताने में जुटी है। गृहस्वामी ने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

कमथरी गांव निवासी केशव चौहान पुत्र जग्गी अपने घर के बरामदे में सोया था। उसने मकान के मुख्य दरवाजे की कुंडी बाहर से चढ़ा रखी थी। रात में चोरों ने बाहर से लगी कुंडी खोलकर अंदर प्रवेश किया। अंदर के एक कमरे में रखे बक्से को खोलकर चोर उसमें रखे गए चार थान सोने और एक थान चांदी के गहने समेत आठ हजार रुपये भी चुरा लिए। सोमवार की तडके जब केशव उठा तो उसने दरवाजा खुला देखा तो हैरत में पड़ गया। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे गए बक्से का ताला तोड़कर चोर गहने और नगदी चुरा ले गए थे। केशव ने घटना के बारे में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ कर विस्तृत जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। इस बाबत एसओ विनोद कुमार तिवारी का कहना है कि चोरी की यह घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, वैसे पुलिस गहन छानबीन करके आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed