फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jewellery and Rs 40,000 cash stolen from a locked house

Mau News: बंद घर से आभूषण और 40 हजार नकदी चोरी

Fri, 06 Mar 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and Rs 40,000 cash stolen from a locked house
चिरैयाकोट कस्बा के मुहल्ला वलिनगर ​स्थित मकान में चोरी के बाद खुली आलमारी, बिखरा सामान।संवाद
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के वली नगर वार्ड में किराए के मकान में रहने वाले कपड़ा व्यवसायी रमेश सिंह के घर में चोरों ने घुसकर करीब आभूषण और 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के दौलताबाद निवासी रमेश सिंह चिरैयाकोट में किराये के मकान में रहकर कपड़े की दुकान चलाते हैं। पिता के निधन के बाद वह पत्नी के साथ गांव चले गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जब वह वापस लौटे और मेन गेट का ताला खोलकर घर में दाखिल हुए तो पीछे का दरवाजा खुला मिला। बगल का एक कमरा भी खुला देखकर उन्हें संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि एक कमरे की अलमारी का ताला तोड़कर चोर तीन मंगलसूत्र, एक हार, दो जोड़ी कान की बाली, एक जोड़ी बड़ा झुमका, सात अंगूठियां, एक सोने की चेन, एक लॉकेट, एक नाक की कील, दो सुई-धागा, एक डायमंड रिंग, तीन जोड़ी चांदी की पायल, चार जोड़ी बिछिया और 40 हजार रुपये नकद ले गए।
सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed