फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jewelery worth lakhs stolen from houseJewelery worth lakhs stolen from house

मकान से लाखों के जेवरातों की चोरी

Mon, 09 May 2022 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from houseJewelery worth lakhs stolen from house
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के डंगौली गांव स्थित मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।संवाद - फोटो : MAU
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के डंगौली गांव में रविवार की रात चोरों ने ग्रामीण के मकान को निशाना बनाया। साड़ी का फंदा बनाकर उसके जरिए घर में उतरे और लाखों के जेवर लेकर चंपत हो गए। सुबह घर वाले जब जगे तो सामान बिखरे मिले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। डंगौली गांव निवासी आशीष यादव ने बताया कि रविवार की देर शाम रोजाना की भांति उनके परिजन भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात चोर मकान के पीछे बने शौचालय के छत पर चढ़े और वहां रखी साड़ी का फंदा बनाकर खुले आंगन से मकान में नीचे उतर गए। वह एक कमरे में दो बक्से तथा दो अटैची को खोल कर चार सोने की सिकड़ी, चार सोने की अंगूठी, पैजनी समेत लगभग पांच लाख रुपये का सामान और नगदी चुरा ले गये। सोमवार को सुबह जब परिजन उठे तो देखा कि अटैची और बक्से का ताला टूटा हुआ है सामान बिखरे हैं। उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण गायब हैं। पीड़ित आशीष यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी । कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed