फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jewelery worth 13.5 million including cash stolen

13 हजार नगदी सहित साढ़े चार लाख के आभूषण चोरी

Sun, 26 Jan 2020 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth 13.5 million including cash stolen
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जमीन सहरूल्लाह में चोरों ने शुक्रवार की रात घर के पिछवाड़े से बांस की सीढ़ी के सहारे अंदर घुसकर 13 हजार रुपये और लगभग साढ़े चार लाख रुपये के आभूषण चुरा लिया। जमीन सहरूल्लाह गांव के फैजान खां पुत्र जमीर खां के घर पिछवाड़े शौचालय के पास बांस की सीढ़ी लगाकर चोर छत पर चढ़ गए। वहां से सीढ़ी से होकर आंगन के बरामदे में आ गए। चोर कमरे के अंदर घुसकर आलमारी के ताले को तोड़कर उसमें रखे तीन जोड़े सोने के झुमके, एक जोड़ी बाली,सोने की दो चेन,चार पीस सोने अंगूठियां, दो जोड़ी सोने के कंगन, दो जोड़ी चांदी के पायल तथा 13 हजार रुपये नगद निकाल लिए। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद जब चोर मकान के मुख्य दरवाजे से होकर निकलने लगे तो आहट पाकर जमीर का पुत्र सलमान जग गया। उसने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चोर भाग निकले। शोर सुनकर आस पास के लोग भी दौड़कर आए ,तब तक चोर दूर निकल गए थे। चोर बांस की सीढ़ी पास में ही छोड़ गए थे।
विज्ञापन

गृहस्वामी ने घटना की सूचना यूपी डायल 112 को फोन कर दी। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ कर घटना के बाबत जानकारी हासिल किया। पुलिस ने घर वालों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। फैजान खां ने शनिवार की सुबह पुलिस को तहरीर दिया। समाचार लिखने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इस बाबत एसओ अखिलेश कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed