फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jeth and Nandoi physically abused a woman by feeding drugs at the party, made a porn video

जेठ और ननदोई ने पार्टी में नशीला पदार्थ खिला महिला का किया शारीरिक शोषण , बनाया अश्लील वीडियो

Mon, 30 May 2022 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Jeth and Nandoi physically abused a woman by feeding drugs at the party, made a porn video
घोसी। पति की गैरमौजूदगी में एक महिला के जेठ, ननदोई तथा एक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया, वहीं घटना का वीडियो बनाया। पीड़िता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। सोमवार को कोर्ट के निर्देश पर घोसी पुलिस ने तीनों आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र का है। मऊ शहर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 22जून2020 को हुई थी। प्रेम विवाह होने के चलते ससुराल के लोग शादी के बाद हरियाणा चले गए। दस माह बाद अप्रैल 2021 के अंतिम सप्ताह में ससुराल वाले गांव आये। आरोप है कि जेठ की नीयत खराब हो गई। वह महिला से छेड़छाड़ के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता रहा। आरोप है कि 16 नवंबर 2021 को महिला का पति कहीं चला गया तो बगली पिजड़ा निवासी उसके ननदोई ने गांव आकर घर में पार्टी दी। आरोप है कि पार्टी में धोखे से जेठ और ननदोई ने महिला को नशीला पदार्थ खिला दिया। महिला के अचेत हो जाने पर आरोपियों ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान महिला का अश्लील वीडियो वना लिया। अगली सुबह जब महिला का पति आया तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पति ने महिला को ही डांटा-फटकारा। इससे आरोपियों का मनोबल और बढ़ गया। आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बाद में भी महिला का जबरन शारीरिक शोषण करते रहे। आजिज आकर पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली मं की लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी जेठ और ननदोई सहित तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed