फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Janeshwar Mishra's ideas remain relevant even today: Ramjatan Rajbhar

जनेश्वर मिश्र के विचार आज भी प्रासंगिक : रामजतन राजभर

Thu, 06 Aug 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Janeshwar Mishra's ideas remain relevant even today: Ramjatan Rajbhar
नगर के बालनिकेतन ​स्थित सपा कार्यालय पर स्व.जनेश्वर मिश्र की जयंती समारोह को संबो​धित करते पूर्
मऊ। नगर के बालनिकेतन स्थित सपा कार्यालय पर बुधवार को समाजवाद के पुरोधा व पार्टी के संस्थापक सदस्य ‘छोटे लोहिया’ के नाम से विख्यात स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। जिसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर ने दिवंगत जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 1933 को बलिया के शुभनथहीं गांव में जन्मे जनेश्वर डॉक्टर राममनोहर लोहिया के अनन्य अनुयायी थे।
विज्ञापन

सात बार केंद्र सरकार में मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, वी.पी. सिंह, चंद्रशेखर, एच.डी. देवेगौड़ा और आई.के. गुजराल जैसी महान हस्तियों के मंत्रिमंडल में विभिन्न मंत्रालयों का पद संभालने के बावजूद उन्होंने सादगी की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रहने के बाद भी उन्होंने अपने जीवनकाल में रहने के लिए एक पक्का मकान तक नहीं बनवाया और अपना पूरा जीवन जनसेवा व देश के लिए समर्पित कर दिया। श्री राजभर ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र जी की सादगी से प्रभावित होकर सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव ने उनकी स्मृति में लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा ‘जनेश्वर मिश्र पार्क’ बनवाया।

मुलायम सिंह यादव स्व. मिश्र जी को अपना गुरु मानते थे। 22 जनवरी 2010 को उनका निधन हो गया, लेकिन उनके विचार आज भी आमजन के लिए बेहद प्रासंगिक हैं।
जयंती समारोह में मुख्य रूप से सपा प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, पूर्व जिला महासचिव रामधनी यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज यादव, रामलगन यादव, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, शाहनवाज आलम, रत्नेश भारती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed