फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jam becomes a big problem in KopaganjJam becomes a big problem in Kopaganj

Mau News: कोपागंज में जाम बनी बड़ी समस्या, स्टैंड नहीं होने से सड़क पर खड़े हो रहेे वाहन

Mon, 22 Jan 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jam becomes a big problem in KopaganjJam becomes a big problem in Kopaganj
कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड न होने से लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। वाजार के मुख्य मार्ग पर आड़े- तिरछे सवारी वाहन खड़ी करने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कभी कभी तो पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

जाम की समस्या से निजात पाने के लिए न तो पुलिस कोई कार्रवाई करती है, न ही नगर पंचायत की तरफ से कोई पहल की जा रही है। इसके कारण यहां आए दिन लोगों की भीड़भाड़ देखने को मिलती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गुड्डू सोनकर, विनय गुप्ता, बलवंत सोनकर, दीपक मौर्य, दिलीप कुमार आदि लोगों का कहना है कि कोपागंज पंचायत में टैक्सी स्टैंड होता तो लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। यहां पिछले कई सालों से स्थाई टैक्सी स्टैंड की मांग उठती आ रही है लेकिन अब तक कोपागंज नगर पंचायत द्वारा इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग किया कि कोपागंज नगर पंचायत में मुख्य मार्ग पर खड़े होने वाले वाहनों को मुख्य मार्ग से हट कर अलग पार्किंग स्थल बनाया जाए। इससे जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। नगर पंचायत कोपागंज को जाम की इस समस्या से निजात पाने के लिए पार्किंग बस स्टैंड, आटो स्टैंड, टैक्सी स्टैंड आदि बनाए जाने पर गम्भीरता से विचार करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed