फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jalsa in memory of Fatima Jahra, Anjumans presented Nursha and mourning

फातिमा जहरा की याद में जलसा, अंजुमनों ने नौहा व मातम कर पुर्सा पेश किया

Sat, 16 Jan 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Jalsa in memory of Fatima Jahra, Anjumans presented Nursha and mourning
कोपागंज। कस्बा स्थित मोहल्ला फूलेलपुरा में पाक पैगंबर हजरत मोहम्मद (स अ) की इकलौती बेटी हजरत फातिमा जहरा (स अ) के शहादत के मौके पर मौलाना सरकार मोहम्मद साहब के नेतृत्व में शनिवार को एक मजलिस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें कर्नाटक से तशरीफ लाए मौलाना सलमान आब्दी ने तकरीर किया। स्थानीय अंजुमन हैदरी, अंजुमन इमामिया कादीम, अंजुमन सज्जदिया, अंजुमन इमामिया रजिस्टर्ड और अंजुमन जफरिया ने नौहा व मातम कर पुर्सा पेश किया। इस कार्यक्रम में मौलाना ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की यह तारीख उस अजीम शख्सियत की शहादत की तारीख है जिन्होंने इस धरती पर मानवता की अनोखी मिशाल पेश की है। अपनी तकरीर में मौलाना ने कहा कि जिस फातिमा ने मानवता की अपनी अहम भूमिका निभाया उस फातिमा को दुनिया वालों ने नहीं पहचाना और उन को उनके पिता हजरत मोहम्मद साहब की मौत के पश्चात चैन से रहने नहीं दिया। इस मौके पर जमील असगर गुड्डू, नय्यर अली, आजाद अली, कायम मेहदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed