फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jalabhishek will be held in pagodas today with cheers

जयकारे संग आज शिवालयों में होगा जलाभिषेक

Sun, 31 Jul 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek will be held in pagodas today with cheers
नगर के मिर्जाहादीपुरा से हर-हर महादेव के जयकारों के बीच गाजीपुर जल लेने जाते कांवरिया।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। सावन के तीसरे सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के मंदिरों तथा शिव मंदिरों में शिवभक्त जुटेंगे। रविवार को कांवरियों का जत्था गाजीपुर व अन्य स्थानों के लिए रवाना हुआ। जो वहां से गंगा जलभर कर सोमवार को पैदल लौटेंगे और यहां स्थित शिवमंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस मौके पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। प्रमुख मंदिरों पर होने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नगर में खास तौर से पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतला माता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बाल निकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों को सजाने का कार्य पूरा कर लिया गया। भजन कीर्तन का क्रम रविवार को ही शुरू हो गया। नगर क्षेत्र के मिर्जाहादीपुुरा सहित विभिन्न मुहल्लों से भारी संख्या में कांवरियों ने शीतला माता धाम परिसर स्थित शिव मंदिर पर मत्था टेका। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारे के साथ गूंजता रहा। विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद कांवरिए बाबा धाम को रवाना हुए। बढुआगोदाम: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से रविवार को गाजीपुर के लिए शिवभक्तों की टोली रवाना हो गई। यह शिवभक्त सोमवार को गंगा जल लेकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मंदिर पर पहुंचकर भगवान शंकर का जलाभिषेक करेंगे। शिवभक्त कांवरियों की सेवा के लिए हिंदू युवा वाहिनी की ओर से रविवार को नगर के बलियां मोड़ पर कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे जल लेकर आने वाले कांवरिया बंधुओं के पैरों में दवा लगाकर मालिस किया गया। उन्हें जलपान व चाय पिलाकर सेवा किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी दिग्विजय राय ने कहा कि कांवरियों की सेवा से बहुत ही पुण्य प्राप्त होता है। क्योंकि जब कांवरिया अपने कंधे पर गंगा जल लेकर चलता है तो वो भगवान भोलेनाथ का प्रिय हो जाता है और जो भी भोलेनाथ के प्रिय की सेवा करता है भोलेनाथ उसे भी आशीर्वाद देते हैं।जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा की श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ जी को गंगा जल चढ़ाना हमारी सनातन संस्कृति की प्राचीन परंपरा है जिसका पूरे भक्तिभाव से निर्वहन आज भी श्रावण मास में कांवरिया सैकड़ो किलोमीटर की पदयात्रा कर करते हैं। उन शिवभक्त कांवरिया की सेवा कर हम लोग भी पूण्य के भागी हो गए।हम सभी हिंदू समाज का परम कर्तव्य है की अपनी सनातन संस्कृति का निर्वहन व प्रचार प्रसार अवश्य करें। इस अवसर पर विनीत तिवारी, रिंकू गोस्वामी, अखिलेश चौहान, जितेंद्र गुप्ता, दिलीप वर्मा, पंकज त्रिपाठी, श्रवण विश्वकर्मा, मनोज कुमार,प्रदीप राजभर, शशिकांत कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed