फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jairamgarh minor broken, 500 bigha crop submerged

जयरामगढ़ माइनर टूटी, 500 बीघा फसल जलमग्न

Tue, 20 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Jairamgarh minor broken, 500 bigha crop submerged
कोपागंज के ग्राम सभा कनियारीपुर में नहर टूटने से डूबी किसानों की फसल।संवाद - फोटो : MAU
कोपागंज। शारदा सहायक खंड 32 से संबद्ध जयरामगढ़ माइनर टूटने से 500 बीघा से अधिक धान की फसल जलमग्न हो गई। माइनर टूटने के तीसरे दिन भी इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। किसानों के शिकायती पत्र पर भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। जयरामगढ़ सहित आसपास के इलाकों मेें किसानों ने धान की रोपाई की थी। इसी बीच रविवार को गांव के पास माइनर टूटने से 500 बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई। किसान रामनवल राही, उजागिर, अशोक गोंड़, हरिश्चंद्र ने बताया कि नहर टूटने के तीसरे दिन भी मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। इससे कृषि कार्य ठप है। शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। किसान सुदामा, बच्चूलाल, संजय सिंह का कहना था कि नहर में किसानों की मांग के अनुरुप पानी नहीं छोड़ा जाता है। माइनर का रख रखाव सही ढंग से न होने से कभी ओवरफ्लो तो कभी टूटने से प्रतिवर्ष सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद होती है। किसानों ने कहा है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसानआंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed