फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jaipuri suits

जयपुरिया सूट की मची धूम

Fri, 24 May 2019 12:40 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Fri, 24 May 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Jaipuri suits
नगर के रौजा स्थित बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : mau
ईद पर्व में लगभग 12 दिन ही शेष रह गए हैं, लेकिन नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में  तैयारी तेज हो गई है।  नगर सहित जिले के प्रमुख बाजारों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। खास तौर से कपड़े की दुकानों पर कुछ ज्यादा ही रौनक दिख रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी बाजार में खरीदारी करने में मशगूल हैं।
विज्ञापन


ईद आने में लगभग कुछ ही दिन ही शेष बचे हैं। लेकिन नगर के सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, सिंधी कालोनी, चौक,औरंगाबाद, भीटी सहित जिले के मधुबन, घोसी, सूरजपुर, मुहम्मदाबादगोहना, वलीदपुर सहित विभिन्न बाजारों में देर शाम तक बाजारों में चहल पहल रह रही है। ऐसे में सभी लोगों को बाजार का काम निपटाने की भी जल्दी रह रही है। लोग सुबह से बाजारों में दिखाई दे रहे हैं। बच्चों में ईद की खुशी देखने को मिल रही है। लोगों की भीड़ इफ्तार के बाद खरीदारी करने में ज्यादा दिख रही है।
विज्ञापन


बाजारों में सरारा गाउन एक हजार से चार हजार रुपये तक बिक रहा है। रेडिमेड सूट, लांचा, लहंगा ब्लाउज, जयपुरिया सूट की डिमांड है। कपड़ा व्यवसायी विनोद खंडेलेवाल, मनोज कुमार सिंधी ने बताया कि मध्यम वर्ग के लोग लुंगी, कुर्ता ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बच्चे, युवा जींस शर्ट पैंट खूब पसंद कर रहे हैं। जिसकी रेंज 400 रुपये से शुरू होकर चार हजार रुपया से अधिक तक है। सहादतपुरा के साड़ी व्यवसायी  सुरेश कल्यानिया ने बताया कि ईद के मद्देनजर काटन साड़ी, सिल्क साड़ी की मांग हैं। काटन साड़ियां 400 से एक हजार रुपये तथा सिंथेटिक साड़ियां एक हजार से दो हजार रुपये से अधिक रेंज तक बिक रही है।  बाजार में कई तरह की लच्छेदार सेवइयां बिक रही हैं। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में लोकल तथा ब्रांडेड कंपनियों  की सेवइयां भी बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed