फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   It rained heavily for 40 minutes in the afternoon.

Mau News: दोपहर में 40 मिनट तक झमाझम हुई बारिश

Wed, 08 Oct 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
It rained heavily for 40 minutes in the afternoon.
जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को दो दिन बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। कई स्थानों पर जलभराव देखने को मिला। कृषि विशेषज्ञ ने बारिश को धान की फसल के लिए नुकसान बताया है। मंगलवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। धूप छांव होता रहा। दोपहर में लगभग दो बजे मौसम में बदला। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग 40 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते शहर के भीटी, रघुनाथपुरा, मुुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा आदि इलाकों में जलभराव हो गया है। मंगलवार कोे अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 87 प्रतिशत रही। छह किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले मेें 80 हजार हेक्टेयर में धान की बोआई की गई है। लगभग 20 प्रतिशत धान की फसल में बालियां आ गई है। बारिश से बालियाें में फंगस लग सकता है। इससे धान के उत्पादन पर असर पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed