फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   It is necessary to install CCTV cameras, crime will be curbed

Mau News: सीसीटीवी कैमरे जरूरी लगवाएं, अपराध लगेगी की लगाम

Sun, 17 Sep 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to install CCTV cameras, crime will be curbed
मऊ। जिले के स्कूलों एवं कालेजों के प्रबंधक तथा प्रधानाचार्यों से एसपी ने अपील की कि अपने संस्थानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूरी लगवाएं। इससे आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगेगी। अपराधियों को पकड़ने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

ऑपरेशन दृष्टि के तहत शनिवार को पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के कई स्कूलों/कालेजों के प्रबंधक तथा प्रधानाचार्यों शामिल हुए। एसपी ने सीसीटीवी लगाने के फायदे बताते हुए प्रबंधक और प्रधानाचार्यों से अपने-अपने कालेज और स्कूलों में लगवाने के लिए अपील की। बताया कि एक शोध के अनुसार सीसीटीवी कैमरों के प्रयोग से अपराध दर में 51 प्रतिशत तक की कमी आई है।
विज्ञापन

कई अपराधों के खुलासे आदि में सीसीटीवी का उपयोग होता है। इस दौरान उनके द्वारा सीसीटीवी कैमरें लगवाने में बरतने वाली सावधानियों आदि को विस्तार से बताया गया।साथ ही सीसीटीवी से हुए कई खुलासे का उदाहरण भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रबंधकों और प्राधनाचार्यों से यह भी अपील की गयी है जिस भी कर्मचारी को वह अपने विद्यालय या स्कूल में रख रहे है उनका पुलिस सत्यापन अवश्य कराये। स्कूल/कॉलेज के बच्चों को लाने ले जाने में प्रयुक्त वाहन का फिटनेस सही हो तथा क्षमता से अधिक बच्चों को नही बैठाएं। इस दौरान प्रधानाचार्यों तथा प्रबंधकों ने सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed