फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Islampura's public toilet has become a showpiece

शोपीस बनकर रह गया है इस्लामपुरा का सार्वजनिक शौचालय

Sat, 14 Nov 2020 07:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Islampura's public toilet has become a showpiece
वलीदपुर। नगर पंचायत के इस्लामपुरा मुहल्ले में लाखों की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय शो पीस बनकर रह गया है। शौचालय के पास ही नाले का निर्माण कार्य होने से कार्यदायी संस्था ने शौचालय में ताला लगा दिया है। इसके चलते मुहल्ले के साथ बाजार में आनेजाने वालों के लिए असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के इस्लामपुरा मुहल्ले में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। शौचालय के पास नगर पंचायत की तरफ से नाला निर्माण कराया जा रहा है। इस बीच कार्यदायी संस्था की तरफ से नाला निर्माण कार्य के दौरान शौचालय मेें ताला लगा दिया। इसके बाद लगातार दो माह से नाला निर्माण कार्य बाधित है। न तो नाला निर्माण कार्य कराया गया और न ही शौचालय में जड़ा ताला ही खोला गया।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर के राजकुमार गुप्ता, इम्तियाज अहमद, चंद्रपति, सलाउद्दीन का कहना है कि सार्वजनिक शौचालय में लगातार दो माह से ताला लगने के चलते मुहल्ले के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नाला निर्माण कार्य एक दिन होने के बाद दस दिनों तक बंद रहता है। जिससे सप्ताह में दो दिन रविवार और बृहस्पतिवार को नगर पंचायत में बाजार लगती है। इसमें दूरदराज से आए लोगों को शौचालय बंद होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बाबत अधिशासी अधिकारी नितेश कुमार गौरव का कहना था कि जल्द ही नाले का निर्माणकार्य पूरा करने के बाद सार्वजनिक शौचालय चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed