{"_id":"5b648d7f4f1c1b9c3e8b4e91","slug":"investigations-reveal-hospital-administration-s-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही उजागर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही उजागर
mau
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल का मुख्य भवन।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर अस्पताल में डीएम के औचक निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर गठित कमेटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है। कमेटी जल्द हीजिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट में कमेटी ने बताया है कि अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित फर्म द्वारा भुगतान लेने के बाद भी सफाई व्यवस्था न करने की जानकारी होते हुए कोई कार्रवाई नहीं की। कमेटी की रिपोर्ट के बाद अब अस्पताल प्रबंधन के सीएमएस से लेकर संबंधित लिपिक और कई लोगों पर गाज गिरना तय माना जा रहा। इसे लेकर सदर अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बनी है।
जिला अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था की जिम्मेदारी देख रही फर्म की कार्यशैली की जांच करने और ठेका निरस्त करने गठित तीन सदस्य कमेटी द्वारा 25 जुलाई से जांच शुरू की थी। सूत्रों के मुताबिक कमेटी को जांच में साफ सफाई की व्यवस्था में संबंधित फर्म के साथ अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है। टीम ने 25 जुलाई से 2 जुलाई तक चली जांच के दौरान अस्पताल में चार बार निरीक्षण करते हुए सफाई जायजा लेने के साथ संबंधित कंपनी के दस्तावेजों और उसके कार्यो की जानकारी ली। जिसमें अस्पताल में फर्म द्वारा तैनात कर्मचारियों की संख्या, साफ सफाई की स्थिति और कर्मचारियों की समय सारिणी का ब्योरे की जानकारी ली गई। जांच में कमेटी को संबंधित फर्म द्वारा अनुबंध के सापेक्ष कम कर्मचारियों द्वारा सफाई कराने और इसकी जानकारी होने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही बिना काम के वेतन का भुगतान किया जा रहा था।
अस्पताल में सफाई व्यवस्था के संबंद्ध फर्म द्वारा अस्पताल में सफाई के लिए 14 सफाई कर्मचारियों की तैनाती होनी है। लेकिन अस्पताल में केवल चार कर्मचारियों द्वारा सफाई की जाती है। जबकि अस्पताल प्रबंधन द्वारा भुगतान सभी 14 कर्मचारियों का किया जाता रहा है। बताते चले कि डीएम प्रकाश बिंदु ने भौतिक सत्यापन को लेकर 24 जुलाई मंगलवार की दोपहर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। जहां खामियां मिलने पर तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच बैठाई थी। इस बावत कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम अनूप कुमार का कहना हैं जांच पूरी कर रिपोर्ट पूरी कर ली गई है। कमेटी के दो सदस्यो के रिपोर्ट पर हस्ताक्षर बाकी हैं। जल्द ही रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।