फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Investigations done on station platforms and trains

आरपीएफ ने मऊ और इंदारा में स्टेशनों पर चलाया चेकिंग अभियान

Sun, 28 Mar 2021 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Investigations done on station platforms and trains
इंदारा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते आरपीएफ के अधिकारी । - फोटो : MAU
इंदारा। होली के मद्देनजर आरपीएफ ने रविवार को मऊ और इंदारा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफार्मों और ट्रेनों में जांच की गई लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

मऊ जंक्शन पर रुकने वाली सभी ट्रेनों में आरपीएफकर्मियों ने गहन चेकिंग की। यात्रियों के बैग और अन्य सामान की जांच की। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों में चेकिंग कराई गई। संदिग्ध वस्तुओं पर सतर्क नजर बनाए रखने के लिए भी निरंतर चेकिंग कराई जा रही है। उधर, इंदारा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली सभी ट्रेनों पर आरपीएफ के जवानों ने भी यात्रियों के सामान की चेकिंग की। रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थों तथा विस्फोटकों पर निगरानी के लिए सघन चेकिंग की गई। चेकिंग में इंदारा आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी डा. ह्रदयानंद तिवारी, अवध बिहारी यादव, मुहम्मद अली, जसवंत सिंह स्टेशन पर रुकते ही गहन चेकिंग कर रहे थे। आरपीएफ के जवानों ने रेल यात्रियों को जागरूक भी किया। रेलवे स्टेशन के आसपास पैसेंजर एरिया प्लेटफार्म आदि इलाके की भी सघन चेकिंग की गई। आने जाने वाली ट्रेनों को सैनिटाइज भी किया गया। प्लेटफार्म पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से यात्रियों को जागरूक किया गया। बताया गया कि अगर ट्रेन में उन्हें कोई खाने पीने की चीज दे तो उसे न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed