फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Investigation team formed to find out the cause of road accidents

Mau News: सड़क दुर्घटनाओं कारण पता करने के लिए जांच टीम गठित

Tue, 10 Feb 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Investigation team formed to find out the cause of road accidents
शनिवार की रात दो स्थानों पर दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत के बाद डीएम प्रवीण मिश्र ने सोमवार को जांच टीम गठित की है। सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ये टीमें होने वाली सभी सड़क दुर्घटनाओं का कारण पता करेंगी, जिस तरह की लापरवाही मिलेगी संबंधित विभाग के विरुद्ध कार्रवाई होगी। शनिवार की रात 10:30 बजे चिरैयाकोट थाना के मनाजीत बाइपास के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

कुचलने से दुर्घटना में राहुल कुमार (22) की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना की जांच के लिए डीएम ने अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार डंपर की वैधता, खनन विभाग और स्थानीय थाना की भूमिका सहित अन्य बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपर उप जिलाधिकारी और सीओ ट्रैफिक को संयुक्त रूप से जनपद में होने वाली सभी सड़क दुर्घटनाओं की जांच के निर्देश दिए हैं।
ये जांच टीम सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच करेगी, जिससे दुर्घटना के कारणों का उत्तरदायित्व संबंधित विभाग पर निर्धारित करते हुए उन विभागों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
यह जांच टीम सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण, दुर्घटना को दावत देने वाले होर्डिंग्स और बैनर हटाए जाने, सड़क पर गिट्टी, बालू की जांच कर हटवाने का काम करेगी।
संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा निर्धारित स्थलों पर साइनेज बोर्ड लगाने, मार्किंग, रंबल स्ट्रिप, ब्रेकर सहित वन विभाग और पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क पर दृश्यता को कम करने वाले पेड़ पौधों और झाड़ियों को हटाने सहित अन्य बिंदुओं पर जांच करेगी।
सड़क सुरक्षा के बैठकों के दौरान डीएम ने तेज गति से डंपर न चलाने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और वैध परमिट होने पर ही डंपर चलाने की अनुमति देने की जांच करने के निर्देश परिवहन, खनन विभाग और सभी थानों को दिया था लेकिन इसका अनुपालन ठीक ढंग से न होने के कारण सरायलखंसी थाना के नरसिंहपुर पालीगढ़ गांव निवासी राहुल कुमार की गई।
----------
इनसेट -
30 मिनट में दो युवकों की गई थी जान

56 किमी की दूरी पर 30 मिनट के अंतराल में शनिवार की रात दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई थी। दो लोग व्यक्ति गंभीार रूप से घायल हो गया। रात 10 बजे हलधरपुर थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में छोटक यादव (40) की मौत हो गई जबकि सवार दो लोग घायल हो गए। रात 10:30 बजे चिरैयाकोट थाना के मनाजीत बाइपास के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में राहुल कुमार (22) की मौत हो गई थी।

-----------
कोट -

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में इतनी सख्ती के बाद भी डंपर और मालवाहकों से मौत लापरवाही है। चिरैयाकोट में हुई मौत का सही कारण पता करने के लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। जिस विभाग की लापरवाही मिलेगी उसके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आगे भी होने वाली दुर्घटनाओं पर जांच टीम की नजर रहेगी। - प्रवीण मिश्र, डीएम, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed