फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   investigation started on case of bank employees call woman pretext of giving loan in bank in mau

यूपी: महिला को लोन देने के बहाने बुलाया बैंक, मामला पहुंचा सीएम कार्यालय, जांच शुरू

Wed, 29 Sep 2021 10:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Sep 2021 10:36 PM IST
सार

महिला को रात में लोन देने के बहाने बुलाने का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गया है। महिला के पति ने बताया कि बैंककर्मियों ने फोन कर बुलाया था।

विज्ञापन
investigation started on case of bank employees call woman pretext of giving loan in bank in mau
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में रात में महिला को लोन देने के बहाने बैंक बुलाने का मामला सीएम कार्यालय तक पहुंच गया। जिसके बाद सीएम कार्यालय से आए रिमाइंडर के बाद अब जिले की पुलिस जांच में जुट गई है। इस मामले की जांच मोहम्मदाबाद गोहना के सीओ राजकुमार सिंह को सौंपी गई।

विज्ञापन


अजय चौरसिया ने शिकायत में बताया मुहम्मदबाद गोहला कस्बा के मोहल्ला कुतुबपुर स्थित एक बैंक में पत्नी ने लोन के लिए आवेदन किया था। सभी जरूरी कागजी कार्यवाही को पूरा करने के बाद भी बैंक के अधिकारियों द्वारा उसे कई दिनों तक दौड़ाया जाता रहा। हद तो तब हो गई जब पत्नी के मोबाइल नंबर पर रात में दो दिन तक लगातार बैंक प्रबंधक एवं कैशियर का फोन आया।
विज्ञापन


आधार और पैन कार्ड के साथ बुलाया
उन्होंने कहा कि आधार व पैन कार्ड लेकर बैंक में तुरंत आएं और अपने लोन का पैसा लेकर जाएं। फोन आने के दौरान मैं स्वंय मौजूद था। उसी वक्त मैं अपनी पत्नी को साथ लेकर दोनों पहचान पत्रों की फोटो कापी लेकर पहुंचा। कागजात लेने के बाद भी पैसे के लिए बात में बताने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं और पत्नी लगातार कहते रहे मगर अधिकारियों ने कुछ नहीं सुनी। उसी प्रकार से दूसरे दिन भी फोन किया। जिसके बाद हम नगर पंचायत वलीदपुर के ईओ नितेश गौरव से इसकी शिकायत की। वह स्वयं बैंक पहुंचकर बैंक प्रबंधन पर लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई, जिसके बाद हमारा लोन पास हुआ। तब पैसा मिला। अजय ने इस पूरे मामले में बैंक कर्मियों की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया। जिसके बाद जिला पुलिस को सीएम कार्यालय से रिमांइडर आया। और अब कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed