फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Investigation into extortion in the name of injection completed, no action taken even after three days

Mau News: इंजेक्शन के नाम पर उगाही की जांच पूरी, तीन दिनों बाद भी कार्रवाई नहीं

Tue, 09 Apr 2024 03:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Investigation into extortion in the name of injection completed, no action taken even after three days
मऊ। रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के नाम सुविधा शुल्क लेने के मामले में जांच तो विभाग ने कर ली है। लेकिन तीन दिनों के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं कि गई है। रतनपुरा सीएचसी पर बीते दिनों एंटी रैबीज इंजेक्शन को लेकर उगाही का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सीएचसी कक्ष में कुर्सी पर बैठा कर्मचारी इंजेक्शन लगाने के नाम पर मरीज से पैसा ले रहा था। पैसा लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। अमर उजाला में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद डीएम प्रवीण मिश्र ने सीएमओ डॉ. नंद कुमार को जांच का निर्देश दिया। सीएमओ के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम का गठन कर मामले की जांच की गई। टीम की ओर से जांच की रिपोर्ट सीएमओ को सौंपा गया है। विभाग का दावा है कि कार्रवाई के लिए विभाग की तरफ से तीन दिनों के समय का निर्धारण किया गया है। हालांकि जांच टीम के रिपोर्ट आने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से, सवाल उठ रहे हैं। विभाग की ओर से अभी तक सिर्फ कार्रवाई के दावे ही किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed