फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Investigating officer DK Srivastava's statement recorded in MLA fund case

Mau News: विधायक निधि मामले में विवेचक डीके श्रीवास्तव का बयान दर्ज, जिरह जारी

Wed, 08 Jan 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Investigating officer DK Srivastava's statement recorded in MLA fund case
मऊ। असलहा और विधायक निधि के मामले में बुधवार को सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान विधायक निधि के मामले में विवेचक डीके श्रीवास्तव का बयान दर्ज हुआ। आरोपियों की ओर से जिरह की गई, जीरह पूरी नहीं हो सकी। सीजेएम ने मामले में 15 जनवरी की तिथि नियत किया। एक मामला सरायलखंसी व दूसरा दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


पहला मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज हुआ। इसमें मुख्तार अंसारी सहित दो आरोपियों की मौत हो चुकी है। उनके विरुद्ध मुकदमे की कार्यवाही समाप्त कर दी गई है। मामला साक्ष्य में चल रहा है। साक्ष्य के लिए कोई गवाह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए, सीजेएम ने 15 जनवरी की तिथि नियत किया।
विज्ञापन


दूसरा मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। मामले में अभियोजन के अनुसार विधायक निधि के गबन के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की तहरीर पर सरायलखंसी थाने में एफआईआर दर्ज हुई। मामले में मुख्तार अंसारी, आनंद,बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। मामला साक्ष्य में चल रहा है। मामले में गवाह विवेचक डीके श्रीवास्तव उपस्थित हुए, आरोपियों की ओर से जीरह की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed