फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Invalid challan of 72 drivers who came to roam unnecessarily, fine recovered

बेवजह घूमने निकले 72 वाहनों चालकों का कटा चालान, वसूला जुर्माना

Wed, 05 May 2021 09:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Invalid challan of 72 drivers who came to roam unnecessarily, fine recovered
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण ग्राफ बढ़ने के बाद लोगों में जागरूकता नहीं दिख रही है। हालात यह है कि बंदी होने के बावजूद सड़कों पर लोग बेवजह घूमने से बाज नहीं आ रहे है। बुुधवार को ऐसे लोगों के विरुद्ध प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के पहले दिन नगर के मुख्य मार्ग, तिराहों पर बेवजह घूम रहे 72 वाहनों का चालान करते हुए एक लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूल किया। संयुक्त कार्रवाई से घूम रहे लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान, एसडीएम जेपी यादव के नेतृत्व में सिटी धनज्जय मिश्रा, यातायात निरीक्षक संतोष यादव द्वारा गाजीपुर तिराहा, भीटी चौराहा, आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, बालनिकेतन तिराहा पर अभियान चलाया गया। इस दौरान 42 चार पहिया वाहन चालकों को रोककर बाहर निकलने के बारे में जानकारी ली गई। जिसका उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। वहीं 24 दो पहिया वाहन चालकों द्वारा कोई संतोष जनक जवाब न देने पर लाकडाउन का उल्लंघन करने पर चालान करते हुए एक लाख 44 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed