{"_id":"5efa2ef58ebc3e42c50a79e3","slug":"intermittent-rains-continued-for-two-hours-mau-news-vns5328316151","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुक-रुक कर दो घंटे तक होती रही झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुक-रुक कर दो घंटे तक होती रही झमाझम बारिश
विज्ञापन
मऊ। लगातार दूसरे दिन सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई। लगभग दो घंटे तक रूक-रूक कर बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश में लोग भींगने का लुत्फ उठाते नजर आए। जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों पटरियों पर बने दुकानों, घरों के सामने भारी संख्या में लोगों को खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे। दिन भर मौसम खुशनुमा रहा। शहर सहित ग्रामीण इलाकों के निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बारिश होने के चलते किसान रोपाई कराने में जुटे रहे।
सोमवार को तड़के से ही आकाश में बादल छाए रहे। पूर्वाह्न लगभग 10 बजे बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश होने के चलते वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बढुुआगोदाम, ताजोपुर, डुमरांव मोड़, बकवल सहित प्रमुख स्थानों के दोनों पटरियों पर बने घरो, दुकानों के सामने भारी संख्या में लोगों को खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे। बारिश बंद होते ही नेशनल हाइवे पर जाम की स्थिति रही।
मध्याह्न करीब 12 बजे बारिश बंद हो गई। लेकिन बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा रहा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। बारिश होने के चलते नगर के निचले इलाके रघुनाथपुरा, भीटी, निजामुद्दीनपुरा, मुुंशीपुरा सहित विभिन्न मुहल्लों में जगह-जगह जलजमाव होने के चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल, जिला सेवा योजना कार्यालय परिसर सहित कई सरकारी कार्यालयों के परिसर में जलजमाव हो गया। वहीं बारिश के चलते वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न सड़कों पर जलजमाव से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बारिश होने के चलते किसान खेती किसानी में जुटे रहे।