{"_id":"6a948ca59b7cb7d9130c65fe","slug":"intermittent-rain-brings-relief-from-the-heat-waterlogging-in-low-lying-areas-mau-news-c-295-1-svns1028-151190-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रुक-रुककर हुई बारिश से गर्मी से राहत, निचले इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रुक-रुककर हुई बारिश से गर्मी से राहत, निचले इलाकों में जलभराव
विज्ञापन
नगर में रविवार को हुई झमाझम बारिश के बीच जाती कार। संवाद
मऊ। रविवार को अपराह्न बाद शुरू हुई बारिश रुक-रुककर होती रही। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम अनुकूल होने से किसानों के चेहरे पर भी चमक देखने को मिली। वहीं, नगर और जिले के निचले इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ा।
रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा। इस बीच तेज धूप से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला और अपराह्न बाद बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के दौरान राहगीर मुख्य मार्ग के दोनों किनारों पर बनी दुकानों के सामने खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते देखे गए। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 85 प्रतिशत रही, जबकि छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
बारिश से नगर के बलिया मोड़, भीटी, इस्लामपुरा, रघुनाथपुरा, सहादतपुरा, निषाद नगर, निजामुद्दीनपुरा, जीवन राम इंटर कॉलेज छात्रावास परिसर, मुंशीपुरा, पावरहाउस कॉलोनी और रघुनाथपुरा सहित निचले इलाकों में जलभराव हो गया। यहां लोगों को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले नजर आए। इस बाबत कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है। धान की फसल में झुलसा और तना छेदक कीट लग सकता है। किसान धान की फसल की निगरानी करते रहें। लक्षण दिखाई देने पर कृषि विभाग के कार्यालय या कृषि विज्ञान केंद्र पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह लेकर रासायनिक दवा का छिड़काव करें।