{"_id":"685c39bf2856c951750a6fbe","slug":"interest-in-sports-is-being-increased-among-rural-youth-mau-news-c-295-1-mau1001-129702-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ग्रामीण युवाओं में बढ़ाई जा रही खेलों के प्रति रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ग्रामीण युवाओं में बढ़ाई जा रही खेलों के प्रति रुचि
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग लगातार ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल जगत में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए जिले के सभी 645 ग्राम पंचायत में 645 युवक और 645 महिलाओं के मंगल दल का गठन किया गया है। इनके जरिये गांवों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
विभाग की ओर से गांवों में युवाओं का खेल के प्रति में रुचि बढ़ाने का काम किया जा रहा है। जिले के नौ ब्लॉक में 645 ग्राम पंचायतें है। ऐसे में विभाग को सभी ग्राम पंचायतों में युवक, महिला मंगल दल का गठन को लेकर प्रक्रिया चल रही थी जो पूरी हो चुकी है। मंगल दल की ओर से युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। रोजाना सुबह-शाम युवाओं को वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, फुटबॉल खेलना सिखाया जाता है।
शासन देता है किट
शासन की ओर से हर साल मंगल दल को फुटबॉल, वॉलीबॉल, नेट आदि सामान दिया जाता है। उपलब्ध सामान युवाओं खेलने के लिए दिया जाता है। खेलने के बाद यह सामान मंगल दल को वापस जमा कराना होता है।
विज्ञापन
सभी की पूरी कोशिश रहती है युवाओं को सामाजिक कार्याें से जोड़ा जाए। साथ ही उनमें खेलों के प्रति रुचि पैदा की जाए। अभी 68 मंगल दल और 95 महिला मंगल दल के लिए कीट आ चुका है, जिसे जल्द ही वितरित किया जाएगा।- बीनू सिंह, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी