फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Intercity and Utsarg Express trains 15 March

इंटरसिटी और उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेनें 15 मार्च तक निरस्त

Fri, 04 Mar 2022 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Intercity and Utsarg Express trains 15 March
रतनपुरा। बलिया छपरा रेलखंड पर बलिया से सहतवार के बीच पांच से 15 मार्च के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य प्रारंभ होने से इंटरसिटी और उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन अगले 15 मार्च तक निरस्त रहेगी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार श्रीवास्तव ने बन्होंने बताया कि बलिया और सहतवार के बीच दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिस पर 5 मार्च से 15 मार्च के बीच नान इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। जिसमें इंदारा फेफना रूट से चलने वाली इंटरसिटी और उत्सर्ग एक्सप्रेस 15 मार्च तक निरस्त रहेंगी। स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रतनपुरा रेलवे स्टेशन से उत्सर्ग एक्सप्रेस के लिए अनारक्षित श्रेणी के टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अनारक्षित श्रेणी के टिकट लेकर के उत्सर्ग एक्सप्रेस के डी 7 और डी 8 में बैठकर यात्री फर्रुखाबाद तक अपनी यात्रा कर सकते हैं। लेकिन छपरा वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस में साधारण टिकट दिए जाने का अभी तक रेल प्रशासन द्वारा सुविधा उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसके चलते वाराणसी तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को रिजर्वेशन टिकट लेने पड़ रहे हैं।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अधक्ष राम नारायण साहू ने बलिया वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस में साधारण टिकट उपलब्ध कराए जाने की मांग रेलवे प्रशासन से की है। ताकि यात्रियों को टिकट के लिए यत्र तत्र भटकना न पड़े। क्योंकि कृषक एक्सप्रेस के लिए साधारण टिकट की व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई है। उसी तर्ज पर इंटरसिटी एक्सप्रेस में भी यह सुविधा रेलवे प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाना यात्रियों के हित में उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed