फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Inter pass youth used to run hospital, jail

इंटर पास युवक चलाता था अस्पताल, जेल

Fri, 23 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Inter pass youth used to run hospital, jail
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर मुहल्ले में हाईवे के किनारे एक बिल्डिंग में हॉस्पिटल चलाने वाला इंटरमीडिएट पास निकला। मामले में पुलिस ने आरोपी के साथ दो अन्य कथित डाक्टरों तथा एक आशा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

ख्वाजाजहांपुर में हाईवे के किनारे बिल्डिंग में लगभग एक साल पहले त्रिदेव अस्पताल खोला गया था। बाद में उसका नाम बदलकर ओम हॉस्पिटल कर दिया गया। जून में उस अस्पताल में मधुबन के हिराज पट्टी वार्ड निवासी मनीष शर्मा की बहन की रीढ़ की हड्डी में दर्द होने पर उसे क्षेत्र की आशा की सलाह पर इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते महिला की हालत बिगड़ गई। इस पर मनीष ने अस्पताल के डाक्टरों, कर्मचारियों और आशा के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी थी। इस बीच फर्जी डाक्टर ने घोसी के करीमुद्दीनपुर में आसमा नाम से अस्पताल खोल लिया। मुकदमे के विवेचक शिवमूर्ति तिवारी आरोपी की तलाश करते हुए घोसी पहुंच गए। वहां भी 30 मरीज अस्पताल में भर्ती थे। पुलिस ने जब अस्पताल संचालक से उसकी मेडिकल डिग्री मांगी तो वह नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि उसके पास कोई डिग्री नहीं है, वह केवल इंटर पास है। पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल संचालक उमेश कुमार सिंह गाजीपुर के जमानिया का निवासी है। पुलिस ने इस मामले में उमेश कुमार सिंह, डॉ. पूजा, डॉ. सुनील कुमार और मधुबन निवासी आशा मेवाती के विरुद्ध धोखाधड़ी और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे 14 दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया गया। विवेचक शिवमूर्ति तिवारी ने बताया कि उमेश के विरुद्ध गाजीपुर में भी दो मुुकदमे दर्ज हैं। यह स्थान और नाम बदलकर अस्पताल चलाता रहता है। इसके पास कोई मेडिकल डिग्री नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed