फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Instructions to stop one day salary of eight teachers of six schools

छह विद्यालयों के आठ शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश

Tue, 19 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Instructions to stop one day salary of eight teachers of six schools
शासन प्रशासन की तरफ से तमाम चेकिंग के बावजूद जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के कार्यप्रणाली में सुधार नजर नहीं आ रहा है। शिक्षक विद्यालयों में कुछ देर रहकर गायब होकर अपने निजी कार्यो में व्यस्त हो जा रहे हैं।बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से गठित टीम ने रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों का निरीक्षण किया गया तो मामला प्रकाश में आया।निरीक्षण में विद्यालयों में तैनात शिक्षक गायब मिले। बीएसए ने छह विद्यालयों के आठ शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय चकरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सहायक अध्यापक साधना पांडेय, शिखा राय गायब मिलीं। इसी क्रम में उप्रा विद्यालय चकरा में तैनात अनुदेशक अरविंद कुमार गायब मिले। जबकि कंपोजिट विद्यालय अरदौना में प्रधानाध्यापक सुबेदार यादव विद्यालय से गायब मिले। प्राथमिक विद्यालय गोहटा में शिक्षामित्र कमलेश कुमार अनुपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय इटैली में शिक्षामित्र सरिता सिंह गायब रहीं। तुलसी एमवी विद्यालय में सहायक अध्यापक मधुलिका सिंह, बिंदु सिंह गायब रहे। इस बाबत बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना था कि कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में अनुपस्थित छह विद्यालयों के आठ शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed