फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Instructions to return the money to the institution if the work is not completed

कार्य पूरे नहीं होने पर संस्था को रुपये वापस करने का निर्देश

Thu, 18 Mar 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Instructions to return the money to the institution if the work is not completed
मऊ। मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में बुधवार को जिलाधिकारी कक्ष में हुई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने लखनऊ-बलिया रोड के निर्माण के बारे में पूछा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि निर्माण कार्य चल रहा जिस पर जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायत की गई है कि वलीदपुर नगर पंचायत का रोड खराब है, इसको ठीक कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर राजकीय अलंकृत उद्यान चंद्रभानपुर में तालाब, बाउंड्री एवं इंटरलॉकिंग का कार्य पूर्ण न होने पर कार्यदायी संस्था को पैसा वापस करने का निर्देश दिया। मझवारा में सीचसी निर्माण में भी प्रगति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने किया कि पशुओं के टीकाकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पशुओं की इयर टैगिंग कम होने पर इसको बढ़ाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

इस दौरान गोल्डेन कार्ड, पंचायन भवन निर्माण, कायाकल्प आदि कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed