फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Instructions to form a team in case of encroachment in Industrial Estate Sahadatpura:

Mau News: औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा में अतिक्रमण मामले में टीम बनाने का निर्देश

Fri, 23 Dec 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Instructions to form a team in case of encroachment in Industrial Estate Sahadatpura:
औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा में अतिक्रमण मामले में टीम बनाने का निर्देश:
विज्ञापन

सीडीओ ने ली समीक्षा बैठक:
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय उद्योग बंधु, डिस्ट्रिक्ट लेवल एक्सपोर्ट प्रमोशन कमेटी एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के संबंध में बैठक हुई।
बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 88 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। हस्तशिल्प विपणन योजना एवं मुख्यमंत्री विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना के तहत जनपद को कोई भी लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष में अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 525 लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है, अभी इनका प्रशिक्षण कार्य बाकी है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र सहादतपुरा में नाला एवं पानी की निकासी के संबंध में चर्चा के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दिनेश कुमार ने बताया कि शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया गया है। बजट के आवंटन होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र सहादतपुरा एवं ताजोपुर में विद्युत तार केढीला होने एवं विद्युत ट्रिपिंग की समस्या की चर्चा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर का मऊ नगर पालिका में शामिल करने के उपरांत क्षेत्र में सड़क,नाली मरम्मत,अनुरक्षण कार्य कराए जाने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने यूपीसीडा एवं नगर विकास विभाग को पत्र लिखने एवं शासनादेश के तहत कार्रवाई करने के निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिया। औद्योगिक क्षेत्र सहादतपुरा में अतिक्रमण की चर्चा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को इस संबंध में टीम बनाकर जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एनएच 29 पर साइफन बनाने के कारण उत्पन्न समस्या की चर्चा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद को एक संयुक्त कमेटी बनाकर जांच करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। ताजोपुर में नालों की सफाई के कार्य में अनियमितता मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जब तक सफाई का कार्य पूर्ण न हो जाए तब तक भुगतान नहीं करने का निर्देश दिया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए जाने के संबंध में चर्चा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए शासन द्वारा जारी नए दिशा निर्देशों से उद्यमियों को अवगत कराने का निर्देश दिया। उद्यमी श्रीराम जयसवाल द्वारा शिकायत की गई कि औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग एवं रात्रि में पुलिस तैनात न होने के कारण औद्योगिक क्षेत्रों में चोरी आदि की समस्या उत्पन्न हो सकती है। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने क्षेत्राधिकारी को आवश्यकतानुसार पुलिस तैनात करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दिनेश कुमार आदि शामिल रहे।
औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा में अतिक्रमण मामले में टीम बनाने का निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed