फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Instructions given to dispose of received claims-objections as per rules

प्राप्त दावों-आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण करने का दिया निर्देश:

Sun, 30 Oct 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to dispose of received claims-objections as per rules
मऊ। नगर पालिका के विस्तारीकरण के पश्चात परिसीमन एवं कक्षों के निर्धारण के संबंध में कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जारी अनंतिम अधिसूचना पर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों पर सुनवाई के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये। इस मौके पर 13 आपत्तियां मिलीं। जिलाधिकारी ने सभी आपत्तियों का निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभी आपत्तिकर्ताओं ने आपत्तियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। आपत्तियों को सुनने के पश्चात जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आपत्तियों के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने निस्तारण आख्या से सभी आपत्तिकर्ताओं को अवगत कराने के साथ ही सभी आपत्तियों के निस्तारण आख्या के प्रकाशन के भी निर्देश दिये।
विज्ञापन

इस अवसर पर आपत्तिकर्ता के रूप में पूर्व विधायक विजय राजभर, अपर जिलाधिकारी ने भानु प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हेमंत चौधरी, तहसीलदार सदर संजीव कुमार यादव, समस्त आपत्ति कर्ताओं के साथ ही अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed