{"_id":"5c1925ddbdec2256db061923","slug":"instructions-given-by-the-commissioner-for-expeditious-disposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Tue, 18 Dec 2018 10:23 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त जगतराज ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियोकांफ्रेसिंग में भी भाग लिया। इसके पूर्व सदर तहसील मेें आयोजित तहसील दिवस का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने स्वयं एक फरियादी की शिकायत का निस्तारण किया। इस अवसर पर 97 मामले आए। जिसमें पांच का निस्तारण किया गया। दो शिकायतों का निस्तारण उप जिलाधिकारी सदर अंकुर लाठर ने तथा दो शिकायतों का निस्तारण नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह ने किया।
शेष 92 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया। मंडलायुक्त जगतराज ने उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। जनता बड़ी उम्मीद से संपूर्ण समाधान दिवस में आती है। इसका ध्यान रखा जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।