फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Instructions for making arrangements for parking of vehicles

Mau News: वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था करने का निर्देश

Sun, 20 Aug 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Instructions for making arrangements for parking of vehicles
मऊ। विधानसभा क्षेत्र घोसी के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट परिसर से ही पार्टी रवानगी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्धारित स्थलों पर पोलिंग पार्टियों हेतु टेबल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पार्टी रवानगी स्थल पर सफाई एवं वॉटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था करने के लिए कहा, जिससे पार्टी रवानगी के दिन ईवीएम/वीवीपैट के साथ पोलिंग पार्टियों को सुरक्षित ढंग से निर्धारित मतदेय स्थलों तक पहुंच सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सरकारी कर्मचारियों तथा पोलिंग पार्टियों हेतु वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। बताते चलें कि पूर्व में भी विधानसभा सामान्य निर्वाचनों के दौरान होने वाले चुनाव हेतु कलेक्ट्रेट परिसर से ही पार्टी रवानगी का कार्य संपन्न होता रहा है। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट नीतीश सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed