{"_id":"64ea50f07986fdf16d0900d4","slug":"instructions-for-depositing-licensed-weapons-on-time-mau-news-c-295-1-svns1028-1687-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: लाइसेंसी असलहों को समय से जमा कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: लाइसेंसी असलहों को समय से जमा कराने का निर्देश
विज्ञापन
मऊ। घोसी विधानसभा उपचुनाव को कुशल संपन्न कराने के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ अखिलेश कुमार ने घोसी, मुहम्मदाबादगोहना, दोहरीघाट, कोपागंज व सरायलखंसी तथा चुनाव सेल प्रभारी के साथ घोसी कोतवाली परिसर में बैठक ली। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार ने कहा कि निर्वाचन के मद्देनजर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। लाइसेंसी असलहों को समय से जमा कराया जाए। मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक संख्या में फोर्स लगाई जाए। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई जाए। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जाए। निर्वाचन को प्रभावित करने वालों को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
निर्वाचन में बाहर से आए लोगों पर निगरानी रखी जाए। फर्जी वोटिंग कदापि न होने पाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय सहित पुलिस अधिकारी शामिल रहे।