{"_id":"59a9a59c4f1c1b56738b4c7e","slug":"instructions-for-cleansing-of-mosque-and-roadways","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिदों और इर्दगाहों क रास्ते की सफाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिदों और इर्दगाहों क रास्ते की सफाई के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के सदर चौक से टोपी की खरीदारी करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। बकरीद पर्व की तैयारियों की समीक्षा शुक्रवार को जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि तीन दिनों तक कुर्बानी चलने वाले इस पर्व में आपूर्ति सुनिश्चित कराए।
इसी क्रम में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को डीएम ने निर्देश दिया कि शनिवार की सुबह 7.00 बजे होने वाली नमाज से पूर्व सभी मस्जिदों और इर्दगाहों के रास्ते साफ हो जाने चाहिए। इसके अलावा कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेष के निस्तारण के लिए गढ्ढे खोदवा लिए जाए। साथ ही साथ सभी ट्युबवेलों पर जनरेटर की सुविधा मुहैया कराई जाए, ताकि अपरिहार्य परिस्थिति में बिजली कटने पर भी पानी आपूर्ति की जा सकें। पालिका कर्मचारियों की ड्युटी शिफ्टों में लगाई जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी को जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि वो नगरपालिका क्षेत्रों में डाक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएगें। साथ ही मोबाइल टीमें भी लगाए। कानून व्यवस्था की दृष्टि से सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए। आवश्यकता पड़ने पर ट्रैफिक डायर्वजन किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी मनीलाल, नगर मजिस्ट्रेट, नगर क्षेत्राधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर सहित सभी अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।
बकरीद की पूर्व संध्या पर हई जमकर खरीदारी
मऊ(ब्यूरो)। बकरीद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को नगर क्षेत्र में मुस्लिम बंधुओं ने जमकर खरीदारी की। सुहावने मौसम के बीच सुबह से ही बाजार में कपड़ों, फैंसी टोपियों, रंगबिरंगे रुमालों और गुलुबंदों की लोगों ने खरीदारी की। इसके अलावा लोगों ने सेवई और मिठाई की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही और लोग खरीदारी करते दिखे। शुक्रवार को नगर के रौजा, सदरचौक, मिर्जाहादीपुरा आदि स्थानों पर कुर्बानी के लिए बकरों के बाजार सजे रहे। अंतिम दौर में बकरों की खरीदारी के लिए लोगों में होड़ मची रही। वहीं फल,सब्जी की दुकानों पर भी लोग खरीदारी करते नजर आए।