{"_id":"5f400a4f8ebc3e62035cf938","slug":"instructed-to-complete-the-deficiencies-in-the-industrial-sector-mau-news-vns5426956145","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्र में कमियों को पूर्ण कराने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्र में कमियों को पूर्ण कराने का दिया निर्देश
विज्ञापन
मऊ। जिला उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमेें बैठक में गत बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई। औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में फायर हाईडेंट की व्यवस्था के संबंध में प्रकरण में उद्यमियों द्वारा फायर हाइडेंट की व्यवस्था की मांग की जा रही है जिसपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कोरोनाकाल में किसी नए कार्य का निर्माण नहीं करने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में रोड लाइट के समस्या के संबंध में जितनी भी स्ट्रीटलाइटे खराब स्थिति में है। उसको ठीक कराने का निर्देश दिया गया। औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा की सड़क मरम्मत के संबंध में चर्चा, एनएन की मरम्मत के संबंध में, उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम के नियमावली में नीतिगत परिवर्तन के संबंध में जिलाधिकारी ने रोड मरम्मत करने के निर्देश दिया।
विभागीय योजनाओं एक जनपद एक उत्पादत प्रशिक्षण योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंडप योजना, मुख्यमंत्री विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर को फास्ट मूव, एक जनपद एक उत्पाद येाजना अन्तर्गत सामान्य सुविधा केन्द्र की स्थापना के लिए प्रस्ताव/एडीबी नई दिल्ली संस्था द्वारा डायाग्रोस्टिक स्टडी रिपोर्ट पर चर्चा, औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर के उद्यमी द्वारा बुनकरों को फ्लैट रेट पर विद्युत आपूर्ति न कराए जाने के संबंध में चर्चा की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र में कमियों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।इसअवसर पर नगरपालिका चेयरमैन तैयब पालकी, राजेश रोमन, श्रीराम जायसवाल सहित सभी उद्यमी व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।