फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress workers take to the streets and raise slogans against the country's Chief Election Commissioner

Mau News: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस कार्यकर्ता, की नारेबाजी

Tue, 29 Sep 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Congress workers take to the streets and raise slogans against the country's Chief Election Commissioner
काग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के गाजीपुर तिराहा पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
मऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें पद से हटााने की मांग को लेकर सोमवार को जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नगर के बुनकर कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ता जुलूस निकालते हुए शहर के प्रमुख गोरखपुर-वाराणसी मार्ग स्थित कलेक्ट्रेट मोड़ पर पहुंच गए। वहां कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर बैठकर रास्ता पूरी तरह बाधित कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोकने और पुतला छीनने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक और खींचतान होती रही। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने और सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

हिरासत में लिए जाने के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि देश में निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को बनाए रखने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाया जाना बेहद जरूरी है। इस दौरान ओमप्रकाश ठाकुर, उदयप्रताप राय, इंतेखाब आलम, रमेश यादव, रामकेश सिंह पटेल, मनोज गिहार, सईदुर्रहमान अंसारी, हफीजुर्रहमान, आफ़ताब सिद्दीकी, प्रेम शिला, महक पांडेय, सलमान जमशेद, रमन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed