फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Amidst the strains of the shehnai, the celebrations came to a halt

Mau News: शहनाई की गूंज के बीच थम गईं खुशियां विदाई के इंतजार में बैठी रही दुल्हन

Tue, 29 Sep 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Amidst the strains of the shehnai, the celebrations came to a halt
द​क्षिणटोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा इस्लामाबाद में छत पर टेंट लगाने  दौरान हाइटेंशन तार की चपे
मऊ। दक्षिण टोला थाना के डोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले में सोमवार को शादी की मातम में बदल गईं। सुबह 10 बजे जिस घर से निकाह की रस्में पूरी हुई थीं, वहां दोपहर दो बजे मौत का सन्नाटा पसर गया। विदाई के इंतजार में बैठी दुल्हन और खुशियों में डूबा पूरा घर इस हादसे से स्तब्ध है। शादी की रस्म बेहद सादगी और उत्साह के साथ संपन्न हुई थी। दुल्हन महज 100 मीटर की दूरी पर शाम को होने वाली अपनी विदाई के इंतजार में बैठी थी। घर आए मेहमान और रिश्तेदार हंसी-खुशी दावत का लुत्फ उठा रहे थे। तभी दोपहर दो बजे अचानक करंट लगने की हृदयविदारक खबर आई। सूचना मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। स्थिति यह थी कि जिस मेहमान के मुंह में निवाला था, उसने वहीं उगल दिया और सब बदहवास होकर दूल्हे बरकतुल्ला के घर की तरफ भागे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

इस दौरान दक्षिण टोला थाना, मऊ कोतवाली, सरायलखंसी और कोपागंज थाना की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल लिया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पीएसी भी तैनात की गई थी। लेकिन बिजली निगम की लापरवाही बताते हुए मोहल्लेवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उन्होंने करीब पांच मिनट तक बिजली निगम के अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन

पिता अबूल हसन ने रुंधे गले से बताया कि उनके तीन बेटे थे। बरकतुल्लाह सबसे बड़े, जावेद और सबसे छोटा खुर्शीद उर्फ महमूद (29)। खुर्शीद हैदराबाद के एक होटल में काम करता था। बड़े भाई बरकतुल्लाह की शादी की तैयारियों में हाथ बंटाने के लिए वह एक महीने पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। किसे पता था कि भाइयों की खुशियों में शामिल होने आया खुर्शीद खुद मौत के आगोश में समा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को विदाई के बाद रात को रतजगा और मंगलवार को दावत का मुख्य कार्यक्रम होना था लेकिन एक झटके में सब कुछ उजड़ गया। इस हादसे ने न सिर्फ दूल्हे के परिवार को उजाड़ा, बल्कि दो अन्य दिहाड़ी मजदूर परिवारों की रीढ़ भी तोड़ दी।
मृतकों में शामिल मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कोईरियापार गांव निवासी कामिल (16) था, जबकि दक्षिण टोला थाना के जफरनगर निवासी इरफान (16)। दोनों युवक शादी के घर में खुशियों का शामियाना सजाने आए थे। जैसे ही उनकी मौत की खबर परिजनों तक पहुंची, चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उनके करुण क्रंदन से वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
रिहायशी इलाके में 100 घरों के ऊपर मंडरा रहा है 11 हजार वोल्ट का काल
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय निवासियों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। डोमनपुरा इस्लामाबाद जैसे घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में छतों के ठीक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन हर वक्त किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। इस्लामाबाद सहित दूसरे मोहल्लों के करीब 100 घरों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है। उस वार्ड के सभासद नसीम अहमद और मोहल्ले के मुहम्मद खालिद, जावेद, अब्दुल खालिद, शाहिद, जमशेद, फैय्याज, शमीम आदि लोगों ने बताया कि बारिश होने पर कभी-कभी घरों में करंट उतर जाता है।
हादसे वाले घर से 10 मीटर दूरी पर 35 साल और 50 मीटर दूरी पर 40 साल से बड़े ट्रांसफार्मर स्थित हैं। यदि शॉर्ट सर्किट होने पर ट्रांसफाॅर्मर में आग लगी या यदि समय रहते इन खतरनाक तारों को अंडरग्राउंड या सुरक्षित दूरी पर नहीं किया गया, तो भविष्य में भी ऐसे मासूमों की जान जाती रहेगी। शमीम का घर हादसे वाले घर के ठीक सामने है। उन्होंने बताया कि उन्होंने दो मंजिला मकान बनवाया है। मकान तीन फीट दूर से ही तार गुजरा है। करंट न उतरे इसके लिए उन्होंने प्लास्टिक की पाइप लगाया है।

हाईटेंशन तार की चपेट आने से पहले भी हुई है मौत
23 जनवरी 2024 को शहर कोतवाली के सामने सामुदायिक शौचालय के खराब सबमर्सिबल की रिपेयरिंग के दौरान पाइप हाईटेंशन तार से छू गई थी। इसकी चपेट में आने से दक्षिण टोला थाना के मदनपुरा मोहल्ला निवासी एहसान (30) की मौत हो गई थी।
26 अप्रैल 2024 की सुबह मधुबन थाना के दुबारी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से टेंट का पाइप उतार रहे आशुतोष मौर्य उर्फ गोलू (20) की मौत हो गई थी।
13 अक्तूबर 2024 को चिरैयाकोट थाना के बरवार गांव निवासी शिवचरण (19) घर की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसकर मौत हो गई थी। वो छत की तराई के लिए पाइप से पानी का छिड़काव कर रहे थे। घर के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार छूने के कारण हादसा हुआ था।
23 जनवरी 2024 की शाम घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ के पास सोलर प्लांट के लिए अलग से सड़क किनारे पोल गाड़ रहे सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हथिनी गांव निवासी सुजीत (19) की करंट लगने से मौत हो गई थी।
24 अक्तूबर 2025 की शाम कोपागंज थाना के फैजुल्लाहपुर गांव में हाईटेंशन तार से पाइप छूने से घोसी कोतवाली के बोझी निवासी सुमित (30) की मौत हो गई थी। वो सबमर्सिबल लगाने के लिए टेंपो से पाइप उतार रहे थे।

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
डोमनपुरा इस्लामाबाद में बिजली करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की की सूचना एसपी कमलेश बहादुर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से घटना के संबंध में जानकारी ली और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इससे पहले सिटी मजिस्ट्रेट रामबाबू, सदर उपजिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह, तहसीलदार आदि अधिकारियों ने पहुंचकर अपने स्तर से घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed