फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Inspire youth to stay away from drugs

Mau News: युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए करें प्रेरित

Sun, 31 May 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Inspire youth to stay away from drugs
सीएमओ कार्यालय में  विश्व तंबाकू निषेध दिवस के पूर्व स्वास्थ्यकर्मियों को तंबाकू से दूरी रखने औ
विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि आमतौर पर देखा जाता है कि युवा और बच्चे नशे के आकर्षण में बहुत जल्द आ जाते हैं। उन्हें अपनी इच्छाशक्ति मजबूत करने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। साथ ही तंबाकू कंपनियों के आकर्षक प्रचार-प्रसार से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. बीके यादव ने तंबाकू से होने वाली बीमारियों तथा तंबाकू और धूम्रपान छोड़ने के बाद शरीर को होने वाले लाभों के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने जिले में संचालित तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रमों, ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्रीय समूह वार्ता के माध्यम से चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से समय-समय पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में जिला अस्पताल में लगभग 4013 लोगों की काउंसलिंग की गई, जिसमें काउंसलिंग के बाद लगभग 276 लोगों को फार्माकोथेरेपी के माध्यम से तंबाकू एवं धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. आरएन सिंह, लक्ष्मीकांत दुबे, डॉ. पशुपतिनाथ दुबे, आशीष श्रीवास्तव, सतीश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed