फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Inspire Award: Not a single application after 15 days of opening the portal

इंस्पायर अवॉर्ड : पोर्टल खुलने के 15 दिन बाद एक भी आवेदन नहीं

Thu, 03 Jul 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Inspire Award: Not a single application after 15 days of opening the portal
मऊ। इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत बाल वैज्ञानिकों का पोर्टल पर पंजीकरण कराने में विद्यालय प्रशासन रुचि नहीं ले रहा है। शासन की तरफ से पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए पोर्टल खोलने के 15 दिन बाद एक भी विद्यालय ने पंजीकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन

योजना के तहत चयनित छात्रों को मॉडल बनाने के लिए 10 हजार रुपये सरकार की ओर से दिए जाते हैं। इस योजना के तहत आवेदन 15 जून से 15 सितंबर तक समय सीमा निर्धारित की गई है। जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त, 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध विद्यालय हैं। इंस्पायर अवाॅर्ड प्रतियोगिता में छात्रों को राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है।
विज्ञापन

विद्यालयों के छात्र प्रधानाचार्य के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर अपने आइडिया को अपलोड करते हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से छठवीं से 12वीं के छात्रों को शामिल किया गया है। विद्यालयों में इंस्पायर अवाॅर्ड प्रतियोगिता का आयोजित की जाती है। जिला स्तर से चयनित विद्यार्थी राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रदर्शनी में अपने आइडिया पर बनाए गए मॉडल को प्रस्तुत करते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले विद्यार्थी को प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया जाता है। योजना के तहत आवेदन 15 जून से शुरू किए गए थे। लेकिन अभी तक एक भी स्कूल ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो गत वर्ष जिले में अच्छी संख्या में आवेदन हुए थे। एक जुलाई से विद्यालय खुले हैं। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है। जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा में लापरवाही मिलने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed