{"_id":"671947ea43f4fbc7e00b2084","slug":"inspector-in-charge-summoned-to-court-today-with-narcotest-report-mau-news-c-20-1-vns1005-768527-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नार्कोटेस्ट रिपोर्ट के साथ प्रभारी निरीक्षक आज कोर्ट में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नार्कोटेस्ट रिपोर्ट के साथ प्रभारी निरीक्षक आज कोर्ट में तलब
विज्ञापन
मऊ। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक अशोक कुमार ने प्रभारी निरीक्षक सरायलखंसी को नार्कोटेस्ट रिपोर्ट के साथ 24 अक्तूबर को दोपहर 12:30 बजे न्यायालय में उपस्थित कराने के लिए पुलिस अधीक्षक इलामारन जी को पत्र भेजा हैै। साथ ही कृत कार्रवाई से न्यायालय को अवगत कराने के लिए कहा हैै। मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है ।
मामले के अनुसार अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक के न्यायालय में सत्र परीक्षण संख्या 407 / 22 अपराध संख्या 423/ 2017 स्टेट बनाम सूबेदार थाना सरायलखंसी का विचाराधीन चल रहा है। जिसमें एडीजे ने नार्कोटेस्ट रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए प्रभारी निरीक्षक सरायलखंसी को 10 सितंबर को पत्र भेजा था।
आदेश के भेजने के बावजूद भी प्रभारी निरीक्षक ने नार्को टेस्ट रिपोर्ट कोर्ट में उपलब्ध नहीं कराई गई जिससे पत्रावली में अग्रेतर कार्रवाई लंबित है। जिसे गंभीरता से लेते हुए एडीजे ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी को 24 अक्टूबर को समय 12:30 बजे नार्कोटेस्ट रिपोर्ट के साथ न्यायालय में उपस्थित किए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देश देने के लिए कहा है। साथ कृत कार्रवाई से न्यायालय को अवगत कराने के लिए कहा है। साथ ही आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ वैभव कृष्ण को सूचनार्थ भेजा है।