फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Inspection of old age home

वृद्धाश्रम एवं बालगृह का डीएम ने किया निरीक्षण

Fri, 01 May 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Inspection of old age home
मुहम्मदाबाद गोहना । वैश्विक महामारी के चलते वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्धों एवं बाल गृह में रह रहे बच्चों का हालचाल जानने के लिए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना स्थित आश्रम के निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वृद्धजनों के विशेष सुरक्षा व देखभाल के निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कस्बा के जमीन बरामदपुर मोहल्ले में स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। यहां 41 वृद्ध पुरुष एवं 15 वृद्ध महिला उपस्थित रहे ।इन लोगो का उन्होंने हालचाल पूछा और वहां उपस्थित आश्रम के प्रबंधक लछिराम प्रसाद को निर्देश दिया कि आश्रम में जितने भी बुजुर्ग निवास कर रहे हैं उनका समय समय पर देखभाल उनकी जांच एवं प्रतिदिन थर्मल स्कैनिंग के साथ-साथ स्वास्थ संबंधित सभी जानकारियां लेते रहें । कहा कि नाश्ता, भोजन, दवा व सभी सामान बुजुर्गों को समय पर उपलब्ध कराया जाए । उन्होंने ने उपजिलाधिकारी डॉ0 सीएल सोनकर को निर्देश दिया कि वृद्ध आश्रम जाने तक जाने वाले रास्ता में अतिक्रमण करने वाले को चिन्हित कर अवरोध खत्म कराया जाए। इसके बाद जिला अधिकारी ने कस्बे स्थित बालगृह का निरीक्षण किया ।यहां पर उपस्थित पाए गए बच्चे स्वस्थ एवं ठीक-ठाक मिले। और उन्होंने वहां के प्रबंधक को निर्देश दिया कि बच्चों की जांच समय-समय पर कराते रहें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed