फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Inquiry officers did on-site investigation of access to villages

जांच अधिकारियों ने गांवों में पहुंच की स्थलीय जांच

Mon, 23 Aug 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Inquiry officers did on-site investigation of access to villages
मऊ। बड़राव और रानीपुर ब्लाक के दो सचिवों के बिना वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति तथा बिना टेंडर के ही 29 लाख से रुपये ग्राम निधि खातों से निकालने के मामले की जांच सोमवार को अवकाश होने के बावजूद गांवों में जाकर किया। इन दोनों सचिवों को निलंबित करके दूसरे ब्लाकों में संबद्ध कर दिया गया है। दो अलग अलग जांच टीमों ने संबंधित ब्लाकों के गांवों में जाकर जांच किया।
विज्ञापन

एक जांच टीम जिसमें भूमि संरक्षण अधिकारी राम किशोर वर्मा,जल निगम के लेखाकार,मनोज कुमार मौर्य, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केशरी प्रसाद और बेसिक शिक्षा के लेखाधिकारी उमाशंकर ने बड़रावं ब्लाक के मुजार बुजुर्ग,भटमिला और सोहड़ गांवों में जाकर जांच किया। यहां पर सेक्रेटरी अरविंद सिंह ने बिना टेंडर ,तकनीकी, वित्तीय और बिना प्रशासनिक स्वीकृति के बिना ही भटमिला पांजेपार गांव की ग्राम निधि से नौ अगस्त 2021को केंद्रीय वित्त आयोग से क्रमश: 179820 रुपये,179820 रुपये तथा 141205 रुपयों का भुगतान ले लिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उसी गांव की ग्राम निधि खाते से पंचम राज्य वित्त आयोग मद से 98400 रुपये ,164000 रुपये और 123000 रुपये यानी कुल 8 लाख 86 हजार 245 रुपये निकाल लिया। इसके अलावा सेक्रेटरी ने मुजार बुजुर्ग और सोहड़ गांवों से चतुर्थ राज्य वित्त आयोग से क्रमश: 141205 रुपये 141205 रुपये 10 अगस्त को निकाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर रानीपुर ब्लाक के दौलसेपुर और काझा खुर्द गांवों में आरईएस के एक्सईएन, लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा जल निगम के एक्सईएन और एआर कोआपरेटिव ने स्थलीय जांच किया। इन दोनों गांवों में जांच अधिकारियों ने इंडिया मार्क 2 के रिबोर से अन्य कार्यों के नाम पर किए गए भुगतान की जांच किया। बता दें कि सचिव अरुण कुमार ने बिना टेंडर और बिना प्रशासनिक अनुमति के 8.459 लाख तथा काझा खुर्द गांव के खाते से 9.005 लाख रुपये निकाल लिया है। इस बारे में जांच अधिकारियों ने बताया कि वे अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed