{"_id":"60f31ab78ebc3e6d3f5b7ed0","slug":"innocent-raped-with-the-lure-of-chocolate-mau-news-vns6010130159","type":"story","status":"publish","title_hn":"चॉकलेट का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चॉकलेट का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म
विज्ञापन
मऊ। नगर के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के एक कस्बा में शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने मासूम को चाकलेट का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले और दक्षिणटोला थाना के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
पीड़िता की मां ने बताया कि दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी हम्मा उर्फ परवेज शुक्रवार की शाम उसकी मासूम बेटी को चाकलेट देने के बहानेे ले गया। कुछ देर बाद युवक ने बालिका को उसके परिजनों को वापस सौंप दिया। मासूम की मां ने जब उससे बातचीत की तो उसे इस घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पीड़िता की मां ने 100 डायल को इसकी सूचना दी।
मासूम से दुष्कर्म की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले पुलिस अधिकारियों के साथ खुद मौके पर पहुंचे और पीड़िता को अपने देखरेख में महिला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुए आरोपी को पहले ही हिरासत में ले लिया, जहां शनिवार को तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
इस बाबत एसपी सुशील घुले ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बोले कि इस घटना को लेकर न्यायालय से अपील की जाएगी, इस मामले को फास्ट ट्रैक पर चलाया जाए। जिससे आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।