{"_id":"60cb3f01f06d12145452656d","slug":"innocent-child-dies-due-to-electric-shock-in-thread-machine-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: धागा मशीन में करंट उतरने से मासूम की मौत , परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: धागा मशीन में करंट उतरने से मासूम की मौत , परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 17 Jun 2021 05:54 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 17 Jun 2021 05:54 PM IST
सार
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत के बिचलापुरा मुहल्ला निवासी अयूब धागा मशीन पर काम कर रहा था, तभी अचानक मशीन में करंट उतर गया। तभी अयूब का आठ वर्षीय पुत्र तुफैल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान तुफैल करंट की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन
मऊ में करंट से मासूम की मौत
- फोटो : file photo
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक गांव में करेंट की चपेट में आकर आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद से उसके घर मे कोहराम मच गया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत के बिचलापुरा मुहल्ला निवासी अयूब धागा मशीन पर काम कर रहा था, तभी अचानक मशीन में करंट उतर गया। तभी अयूब का आठ वर्षीय पुत्र तुफैल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इस दौरान तुफैल करंट की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में परिवार के सदस्य बच्चे को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत की सूचना पर उसके घर कोहराम मच गया, इस दौरान परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
रतनपुरा निवासी युवक की मुंबई में मौत
रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के रतनपुरा बाजार निवासी युवक की मुंबई में इलाज के दौरान बुधवार की देर शाम मौत हो गई। मृतक का विवाह एक वर्ष पूर्व ही हुआ था। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया। रतनपुरा निवासी अशोक कुमार गुप्ता 28 पुत्र स्व. रामजी गुप्ता बीते एक दशक से मुंबई के चेंबुर इलाके में रहकर इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता था। बीते 12 जून को बिजली का कार्य करते समय खंभे से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जहां बुधवार की देर शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन