फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Injured youth dies during treatment, FIR registered

Mau News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 12 May 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Injured youth dies during treatment, FIR registered
मधुबन थाना क्षेत्र के चक्काबोझ गांव निवासी सूरज कुमार की तहरीर पर सोमवार की शाम आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि बीते 21 अप्रैल को बाइक की टक्कर से शशि उर्फ शशिकांत घायल हो गए थे। इलाज के दौरान बीते आठ मई को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार चक्काबोझ गांव निवासी शशिकांत बीते 21 अप्रैल को बाइक से घर लौट रहे थे। चक्काबोझ चौराहे पर पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद उनका मऊ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आठ मई की सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सूरज कुमार की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाइक नंबर के आधार पर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed