फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Information given about transplanting paddy through DSR method

Mau News: डीएसआर विधि से धान की रोपाई की दी जानकारी

Sat, 11 Apr 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Information given about transplanting paddy through DSR method
फतेहपुर मंडाव ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को किसानों एवं पंचायत सदस्यों के लिए जलवायु परिवर्तन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीएसआर विधि से धान की रोपाई और स्प्रिंकलर सिस्टम तकनीक की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण पानी संस्थान ने अमर शहीद चेतना संस्थान के सहयोग से किया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन के कारणों और उसके प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। बताया कि समय बारिश, सूखा, फसलों को भारी नुकसान, किसानों की लागत में बढ़ोतरी और पानी की खपत भी अधिक हो रही है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में किसानों को समाधान के रूप में डीजल इंजन की जगह सोलर पंप के उपयोग, आधुनिक खेती तकनीक अपनाने और कम पानी में डीएसआर विधि से धान की बुवाई करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उद्यान विभाग ने 90 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलने वाले स्प्रिंकलर सिस्टम के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान पानी संस्थान, अयोध्या से आए फील्ड कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र मिश्रा ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, वहीं खंड विकास अधिकारी ने आधुनिक खेती और मोटे अनाज के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अनिल मौर्य, एडीओ गुलाब चंद्र, एडीओ अजय कुमार गुप्ता, एडीओ पंचायत पंकज मल्ल, एडीओ रवि शुक्ला, उद्यान विभाग के प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार, अमर शहीद चेतना संस्थान के अनूप कुमार विश्वकर्मा एवं इंदु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed